AstroWorld With Pravesh
"Weekly Horoscope 28 September to 4 October 2026 : पितृपक्ष के इस सप्ताह सिंह, मकर समेत 6 राशियों को पितरों की कृपा से होगा लाभ, मेष समेत 5 राशि वाले कामकाज पर दें ध्यान! शुक्र वक्री से होगा फायदा" -
सितंबर का अंतिम सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कुछ राशियों के लिए लाभदायक तो कुछ राशियों के लिए सामान्य रहने वाला है. इस सप्ताह पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है, ऐसे में शुक्र ग्रह तुला राशि में वक्री चाल चलने वाले हैं. साथ ही बुध ग्रह स्वाति नक्षत्र में तो राहु धनिष्ठा नक्षत्र में तीसरे चरण में प्रवेश करने वाले हैं. वहीं केतु मघा नक्षत्र के पहले चरण में गोचर करेंगे. ग्रह-नक्षत्र के साथ इस सप्ताह तुला राशि में बुध-शुक्र ग्रह की युति से लक्ष्मी नारायण योग तो शुक्र के स्वयं की राशि में होने मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है. ग्रहों के गोचर और शुभ योग का लाभ सिंह, धनु, मकर समेत 7 राशियों को मिलने वाला है, वहीं मेष, कर्क, तुला समेत कई राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है.
साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं पितृपक्ष का यह सप्ताह 28 सितंबर से 4 अक्टूबर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 (Mesh Weekly Rashifal)
पितृपक्ष का यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है. ऐसे में आपको पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है. हालांकि अक्टूबर की शुरुआत में पितरों की कृपा से आपकी कई टेंशन दूर होंगे और आपको राहत मिलती दिखाई देगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र पढ़ाई-लिखाई में एकाग्रता बनाए रखें और मेहनत करते रहें. इस सप्ताह किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें अन्यथा परेशानी हो सकती है.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)
वृष राशि वालों के लिए पितृपक्ष का यह सप्ताह फलदायक रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह तुला राशि में विराजमान होकर शुभ फल दे रहे हैं. वृष राशि वालों को इस सप्ताह पितरों की कृपा से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और घर पर श्राद्ध कर्म किए जा सकते हैं. अगर ससुराल पक्ष में कोई समस्या चल रही है तो वह इस सप्ताह दूर हो जाएगी और सभी के साथ समझदारी भी बढ़ेगी. अगर आप करियर की शुरुआत करना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपको शुभ अवसर मिल सकते हैं और मान-सम्मान में वृद्धि के योग रहेंगे.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 (Mithun Weekly Rashifal)
मिथुन राशि वालों के इस सप्ताह भाग्य के सहयोग से कई कार्य पूरे होंगे और कामकाज को लेकर भी स्थितियां अच्छी बनी रहेंगी. पितृपक्ष की वजह से घर में श्राद्ध पक्ष के कार्यक्रम किए जा सकते हैं और धार्मिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है। इस सप्ताह पितरों की कृपा से धन का लाभ आपकी आर्थिक स्तिथि को मजबूत करेगा और किसी अच्छी जगह निवेश भी कर सकते हैं. अगर परिवार में कोई तनाव चल रहा है तो वह इस सप्ताह दूर हो जाएगा और पारिवारिक सदस्यों में एकता बनी रहेगी. हालांकि इस सप्ताह सेहत का खास ध्यान रखें.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 (Kark Weekly Rashifal)
पितृपक्ष के इस सप्ताह कर्क राशि वालों को शुरुआत में सेहत तथा खर्च से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती है लेकिन बाद में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होती जाएगी। आपकी राशि में फिलहाल मंगल ग्रह विराजमान हैं, जिससे इस सप्ताह आपको कुछ मामलों में शुभ फल तो कुछ मामलों में परेशानी हो सकती है. कामकाज को लेकर इस सप्ताह परिश्रम अधिक बना रहेगा, जिसकी वजह से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही आपको पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन कुछ दिक्कतें मिल सकती हैं.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 (Singh Weekly Rashifal)
सिंह राशि वालों के लिए सितंबर का आखिरी सप्ताह और अक्टूबर की शुरुआत लाभादयक रहने वाली है. पितरों की कृपा से इस सप्ताह का भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपकी सुख-सुविधाएं भी बढ़ेंगी. खुद का बिजनेस करने वालों के लिए अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी. इस सप्ताह पितरों की आशीर्वाद से संतान के साथ-साथ पूरे परिवार की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा और पारिवारिक एकता भी बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 (Kanya Weekly Rashifal)
कन्या राशि वालों के लिए सितंबर का अंतिम सप्ताह कई मामलों में फायदा लेकर आ रहा है क्योंकि राशि के स्वामी बुध ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में विराजमान हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातक इसी सप्ताह में ही सितंबर और अक्टूबर महीने के सभी टारगेट आसानी से पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे, जिससे ऑफिस में आपका प्रभाव भी बढ़ेगा. अगर आप काफी समय से मकान व वाहन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस सप्ताह पितरों की कृपा से आपकी इच्छा पूरे होने के योग बन रहे हैं. इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और सेहत भी.
तुला साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 (Tula Weekly Rashifal)
तुला राशि वालों के लिए सितंबर का अंतिम सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है, ऐसे में नौकरी पेशा जातकों को काफी संभलकर कार्य करने की आवश्यकता है. अगर आप शेयर व सट्टा बाजार में निवेश करते हैं तो इस सप्ताह काफी सावधानी बरतें और किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें. इस राशि के जो जातक काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनको अभी और इंतजार करना पड़ सकता है. तुला राशि वाले इस सप्ताह किसी से भी धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा धन हानि के योग बन रहे हैं. हालांकि आपको जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)
वृश्चिक राशि वालों के लिए सितंबर का अंतिम सप्ताह सामान्य रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह आपकी राशि से फिलहाल नौवें भाव में विराजमान हैं. ऐसी स्थिति में वृश्चिक राशि वाले किसी भी तरह के वाद विवाद व बहसबाजी से दूर रहें अन्यथा कानूनी मामलों में फंस सकते हैं. मकान जमीन से जुड़े कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है और पितरों की कृपा से आय को लेकर यह सप्ताह आपके पक्ष में बना रहेगा. व्यापारिक वर्ग को अपने क्षेत्र में कुछ समस्या हो सकती है, जिसकी वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है.
धनु साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)
धनु राशि वालों के लिए सितंबर के इस सप्ताह पितरों की कृपा से अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी काफी बड़ी टेंशन दूर होगी और कार्यों को लेकर आत्मविश्वास भी मजबूत होगा. लव लाइफ में चल रही समस्याएं इस सप्ताह बातचीत के माध्यम से दूर करने की कोशिश करें अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है. इस सप्ताह नौकरी पेशा जातकों की कार्यक्षेत्र में दौड़ भाग की अधिकता बनी रह सकती है और व्यापार करने वालों को कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. अक्टूबर की शुरुआत आपको कोई उपहार या धन का लाभ देने वाला रहेगा.
मकर साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 (Makar Weekly Rashifal)
सितंबर के अंतिम सप्ताह मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सुख-सुविधाएं भी बढ़ेंगी क्योंकि राशि के स्वामी शनिदेव आपकी राशि से तीसरे भाव में वक्री अवस्था में विराजमान हैं. ऐसे में माता-पिता की मदद से इस राशि के जातक किसी संपत्ति के खरीदने की प्लानिंग करेंगे. इस सप्ताह आप अपने पराक्रम के बल पर सभी कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे और परिवार में किसी सदस्य के सरकारी नौकरी लगने के योग भी बन रहे हैं. धन के लिहाज से इस सप्ताह आपको अच्छे लाभ मिल सकते है और जीवनसाथी के साथ प्रेमभाव में वृद्धि हो सकती है.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)
कुंभ राशि वालों को पितृपक्ष के इस सप्ताह अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है, ऐसे में दैनिक जीवन में लोगों का सहयोग आपको सभी क्षेत्रों में सफलता दिला सकता है. अगर कोई पुरानी दिक्कत है इस सप्ताह समाप्त हो सकती है और घर पर श्राद्ध कर्म का आयोजन भी हो सकता है. इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपको सामान्य परिणाम मिलेंगे और जीवनसाथी के साथ मधुरता बढ़ेगी. लव लाइफ वाले इस सप्ताह रिलेशनशिप के बारे में परिजनों को बता सकते हैं और उनका समर्थन भी मिल सकता है.
मीन साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 (Meen Weekly Rashifal)
मीन राशि वालों के लिए सितंबर के अंतिम सप्ताह अचानक किसी यात्रा का योग बन सकता है. आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है, ऐसे में आपको इस सप्ताह अपने खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है. पितृपक्ष में गलत खानपान आपकी सेहत खराब कर सकती है, इसलिए सचेत रहें. इस राशि के नौकरी पेशा जातक और व्यापारी कामकाज में लापरवाही ना बरतें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है. सप्ताह के अंत में परिजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, जिससे आपका दिमाग भी रिलैक्स रहेगा.
ज्योतिषाचार्य पं. प्रवेश रंजन शर्मा जी
(जन्म कुंडली, अंक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ)
Whatsapp - 8272809774