AstroWorld With PRAVESH
⚠️ सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों से सावधान
"करवाचौथ विशेष | 29 अक्टूबर गुरुवार "
"इस बार करवा चौथ को लेकर इंटरनेट, इंस्टाग्राम और फेसबुक रील्स पर एक भ्रामक खबर फैलाई जा रही है कि शुक्र अस्त होने के कारण इस बार नई चीजें नहीं पहननी चाहिए।"
यह बात पूरी तरह से अफवाह है, इसमें 1% भी सच्चाई नहीं है।
शास्त्रों के अनुसार शुक्र अस्त में सगाई, विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन, उपनयन संस्कार जैसे बड़े मांगलिक कार्य या बड़े स्तर पर किसी नए शुभ कार्य का शुभारंभ नहीं करना चाहिए।
करवा चौथ का व्रत कोई नया मांगलिक संस्कार नहीं है, यह प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला सौभाग्य का पर्व है। इसलिए इस दिन नए वस्त्र और श्रृंगार धारण करने में कोई दोष नहीं है।
कृपया किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। करवा चौथ का व्रत आप जैसे हर बार मनाते आए हैं, ठीक वैसे ही मनाएं।
29 अक्टूबर को भद्रा केवल सुबह 6:26 से 6:46 तक है। इसके बाद आप निश्चिंत होकर नए कपड़े पहनें, सोलह श्रृंगार करें और पूर्ण विधि-विधान के साथ व्रत का पालन करें। इसमें किसी भी तरह का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं है।
यह हमारे हिंदू त्योहारों के साथ खिलवाड़ करने की एक साजिश मात्र है, और हम अक्सर इन भ्रामक अफवाहों के चक्कर में आकर अपने रीति-रिवाज बदल देते हैं।
यह गलती हमें भूलकर भी नहीं करनी है। अपने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार त्योहार को जैसा हम सदियों से मनाते आए हैं, वैसा ही मनाएं।
ज्योतिषाचार्य पं. प्रवेश रंजन शर्मा जी
(जन्म कुंडली, अंक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ)
Whatsapp - 8272809774