AstroWorld With PRAVESH
"विजयादशमी 2026 : दशहरे पर क्यों होती है शस्त्र पूजा ? जानें कब है पूजा का मुहूर्त और धार्मिक महत्व"
हिंदू धर्म में दशहरे के त्योहार का विशेष महत्व होता है। हर वर्ष अश्विन माह की दशमी तिथि पर दशहरा का पर्व बड़े ही जोश, उत्साह और भक्तिभाव से मनाया जाता है, इसे विजयादशमी भी कहते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दशहरे के दिन भगवान राम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्ति की थी, जिसे असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। इसके अलावा एक दूसरी मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार किया था। जिसके कारण से विजय उत्सव के रूप में पूरे देशभर में विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। विजयादशमी पर शस्त्र पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन शस्त्र पूजन से पहले अपराजिता देवी की पूजा करने विशेष विधान होता है।
विजयादशमी तिथि और मुहूर्त -
दशमी तिथि की शुरुआत- 20 अक्तूबर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से
दशमी तिथि की समाप्ति- 21 अक्तूबर दोपहर 02 बजकर 11 मिनट पर
"कल 20 अक्तूबर मंगलवार को विजयादशमी / दशहरा का विजय महापर्व बनाया जाएगा"
- विजयादशमी शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त - 20 अक्तूबर 2026
विजया मुहूर्त- दोपहर 01 बजकर 59 मिनट से लेकर 02 बजकर 45 मिनट तक।
- विजयादशमी देवी अपराजिता की पूजा का शुभमुहूर्त - 20 अक्तूबर 2026
दोपहर 01 बजकर 14 मिनट से लेकर 03 बजकर 30 मिनट के बीच कर सकते हैं।
- विजयादशमी रावण दहन का शुभ मुहूर्त - 20 अक्तूबर 2026
शाम 5 बजकर 47 मिनट से लेकर रात्रि 08 बजकर 21 मिनट तक।
- दशहरे पर शस्त्र पूजा और अपराजिता पूजन का महत्व -
आदिकाल से ही दशहरे पर शस्त्र पूजन और देवी अपराजिता की पूजा की महत्व होता है। शस्त्र पूजन की परंपरा सनातन धर्म में आदि काल से चली आ रही है। देवी-देवता किसी भी युद्ध में शामिल होने से पहले शस्त्रों की पूजा जरूर करते हैं। इसके अलावा प्राचीन में राजा-महाराजा विजयादशमी पर भव्य रूप में शस्त्र पूजन का आयोजन करते थे। मौजूदा दौर में क्षत्रिय समाज के लोग और सेना विजयादशमी पर विशेष रूप से शस्त्र पूजन करते हैं। शस्त्र पूजन के अलावा विजयादशमी पर व्यापारियों, कारीगरों और प्रतिष्ठानों द्वारा भी अपने औजारों, कारखानों की पूजा करत हैं। शस्त्र पूजा के लिए दोपहर का विजया मुहूर्त सबसे अच्छा माना जाता है। वहीं इस दिन देवी अपराजिता की पूजा करने से विजय की प्राप्ति और शत्रुओं का शमन होता है।
- भगवान राम से जुड़ी कथा -
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान राम ने लंका पर चढ़ाई करने से पहले और युद्ध में विजय प्राप्त करने के लिए पहले मां अपराजिता और अपने अस्त्रों-शस्त्रों की पूजा की थी। जिसके बाद ही पूजा की थी। जिसके रावण का वध विजयादशमी पर रावण का वध करके लंका पर विजय हासिल किया था।
- मां दुर्गा से जुड़ी कथा -
एक दूसरी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी दुर्गा और महिषासुर के बीच नौ दिनों तक चले भंयकर युद्ध के बाद राक्षस का वध किया था, जिसके कारण बाद में सभी देवी-देवताओं ने मिलकर उनके शस्त्रों की पूजा की थी
- महाभारत से जुड़ी कथा -
विजयादशमी पर शस्त्रों की पूजा के पीछे महाभारत से भी जुड़ी है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, पांडवों ने अपने अस्त्र-शस्त्र शमी के पेड़ पर छिपाकर रखे थे और अज्ञातवास के पूरा होने के बाद विजयादशमी पर ही निकालकर कौरवों संग युद्ध किया था और विजय हासिल किया था।
ज्योतिषाचार्य पं. प्रवेश रंजन शर्मा जी
(जन्म कुंडली, अंक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ)
Whatsapp - 8272809774