AstroWorld With PRAVESH
"कब है करवा चौथ और अहोगी अष्टमी का व्रत, सही तारीख के साथ जानें पूजन मुहूर्त व चंद्रोदय और तारे निकलने का समय"
हिंदू धर्म में कार्तिक मास के प्रमुख व्रतों में करवा चौथ और अहोई अष्टमी का विशेष महत्व है. करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से रखती हैं. वहीं अहोई अष्टमी का व्रत माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए उपवास करती हैं. दोनों ही व्रतों में पूजा के साथ चंद्रमा या तारों के दर्शन का विशेष महत्व होता है.
🌼 कब है करवा चौथ ?
पंचांग के अनुसार, इस साल में करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर दिन गुरुवार को रखा जाएगा. इस दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं. फिर भगवान शिव और माता पार्वती के साथ माता करवा की पूजा पाठ करती हैं. चंद्रोदय के बाद महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर छलनी से चंद्रमा और अपने पति का चेहरा देखती हैं. इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण करके व्रत खोलने की परंपरा है.
- चतुर्थी तिथि की शुरुआत : 28 अक्टूबर, देर रात 01 बजकर 06 मिनट तक
- चतुर्थी तिथि का समापन : 29 अक्टूबर को रात 10:09 बजे
"उदयातिथि और चतुर्थी के चंद्रमा के आधार पर करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर दिन गुरुवार को किया जाएगा".
पूजा का शुभ मुहूर्त : शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक
अलीगढ मे चंद्रोदय का समय : इस दिन चंद्रमा लगभग रात 8:12 से 8:17 बजे के बीच निकलेगा।
कब है अहोई अष्टमी ?
साल 2026 में अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर दिन रविवार को रखा जाएगा. इस दिन माताएं अहोई माता की पूजा करके अपनी संतान के कल्याण की कामना करती हैं. इस व्रत में शाम के समय तारों के दर्शन करने के बाद व्रत खोलने की परंपरा प्रचलित है.
- अष्टमी तिथि का शुरुआत : 1 नवंबर, दोपहर 02 बजकर 51 मिनट से
- अष्टमी तिथि का समापन : 2 नवंबर, दोपहर 01 बजकर 10 मिनट तक
उदयातिथि के आधार पर अष्टमी तिथि 2 नवंबर को है, "लेकिन अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर रविवार को रखा जाएगा।"
क्योंकि अहोई अष्टमी पर तारों की पूजा होती है लेकिन 2 नवंबर को तारे निकलने तक अष्टमी तिथि का समापन हो जाएगा और नवमी तिथि शुरू हो जाएगी. इसलिए 1 नवंबर को अहोई अष्टमी का व्रत किया जाएगा.
- पूजा का समय : शाम 5:36 बजे से 6:54 बजे तक
- तारों के दर्शन का समय : शाम लगभग 6 बजे
ज्योतिषाचार्य पं. प्रवेश रंजन शर्मा जी
(जन्म कुंडली, अंक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ)
Whatsapp - 8272809774