Weekly Horoscope 26 October to 1 November 2026

Oct. 26, 2026

AstroWorld With PRAVESH

 

"Weekly Horoscope 26 October to 1 November 2026 : करवा चौथ के इस सप्ताह मेष, कुंभ समेत 6 राशियों को जरूरी निर्णय से होगा धन लाभ, कन्या समेत 4 राशि वाले प्रदूषण में सेहत का ध्यान रखें! गुरु गोचर से होगा फायदा"

 

करवा चौथ का यह सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. इस सप्ताह करवा चौथ, अहोई अष्टमी का व्रत किया जाएगा. इस सप्ताह शुक्र तुला राशि में उदय होंगे तो बुध तुला राशि में अस्त होंगे. साथ ही इस सप्ताह शुभ ग्रह गुरु का सिंह राशि में गोचर होने वाला है. ऐसे में इस सप्ताह तुला राशि में शुक्र, बुध और सूर्य ग्रह की महायुति से शुक्रादित्य योग, लक्ष्मी नारायण योग, त्रिग्रही योग, बुधादित्य योग आदि कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है. करवा चौथ का यह सप्ताह मेष, सिंह, कुंभ समेत 6 राशियों के लिए फलदायक रहने वाला है तो कन्या, धनु, मकर समेत कई राशियों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है.

 

साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं करवा चौथ का यह सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

 

मेष साप्ताहिक राशिफल (Mesh Weekly Rashifal) -

 

अक्टूबर के अंतिम सप्ताह मेष राशि वालों के काम में प्रगति होने की संभावना बन रही है। कारोबार को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं. यश कीर्ति के साथ-साथ धन लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों को ऑफिस में दिवाली की छुट्टी ना मिलने की वजह से परेशानी का अनुभव प्राप्त हो सकता है, अधिकारियों के साथ वाद-विवाद से दूर रहें। बाहर के खान-पान से दूर रहें अन्यथा पेट से संबंधित किसी प्रकार की तकलीफ हो सकती है। साथ ही प्रदूषण से अपनी सेहत का भी ध्यान रखें. वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा व्यतीत होगा और छात्रों के लिए अंतिम सप्ताह अच्छा रहेगा।

 

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Vrishabha Weekly Rashifal) -

 

अक्टूबर के अंतिम सप्ताह वृष राशि वालों को भाग्य का साथ कमजोर बना रह सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अभी काफी मेहनत करनी पड़ सकती है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को कामकाज में परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से अन्य नौकरी की तलाश शुरू कर सकते हैं. दिवाली से पहले घर की जरूरतों पर धन खर्च कर सकते हैं लेकिन अपनी जेब का भी ध्यान रखें. प्रदूषण की वजह से अपने साथ-साथ परिवार की सेहत का ध्यान रखें. सप्ताह के अंत में दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं.

 

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Mithun Weekly Rashifal) -

 

मिथुन राशि वालों के लिए अक्टूबर का अंतिम सप्ताह फलदायक रहने वाला है. मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह भाग्य का साथ मिलने से अचानक किसी प्रकार के लाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही अटके धन की प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. व्यापारियों को दिवाली की बिक्री से अच्छा फायदा होने वाला है और आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी. वहीं नौकरी करने वाले साथ काम करने वालों के साथ अच्छे से काम पूरा करेंगे. भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा को रुके काम बनेंगे और घर पर दिवाली की तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी.

 

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Kark Weekly Rashifal) -

 

कर्क राशि वालों के लिए अक्टूबर का अंतिम सप्ताह सामान्य रहने वाला है क्योंकि इस सप्ताह गुरु ग्रह आपकी राशि से निकल जाएंगे. इससे सप्ताह की शुरुआत में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप जरूरी निर्णय आसानी से ले पाएंगे और कार्यों की योजनाएं भी बनाएंगे. प्रत्येक कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे, जिससे आपके अंदर उत्साह और स्फूर्ति बनी रहेंगी. दिवाली को लेकर कारोबार में नई योजना बनेगी और नौकरी पेशा जातक दिवाली की छुट्टी के लिए अधिकारियों को बोल सकते हैं. सप्ताह के अंत में मन अशांत होने से तबीयत खराब हो सकती है.

 

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Singh Weekly Rashifal) -

 

सिंह राशि वालों के लिए अक्टूबर का अंतिम सप्ताह शुभ रहने वाला है क्योंकि इस सप्ताह गुरु आपकी राशि में गोचर करने वाले हैं. दिवाली से पहले आपकी राशि में गुरु का गोचर लाभदायक रहेगा. सिंह राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगी और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे, जिससे आप दिवाली की सभी जरूरतों को पूरा कर पाएंगे. महत्वपूर्ण कार्यों के पूरा होने से आपका चेहरा खिल उठेगा और हर प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी. इस सप्ताह आपका पराक्रम बढ़ेगा और भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके कई अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं. दिवाली से पहले । मकान की साज सज्जा के लिए खर्च हो सकता है.

 

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Kanya Weekly Rashifal) -

 

कन्या राशि वालों के लिए अक्टूबर का अंतिम सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह अस्त हो रहे हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों से दिवाली की छुट्टी की बातचीत को लेकर मन परेशान हो सकता है. किसी तरह का व्यर्थ का खर्चा परेशान कर सकता है, जिससे आपका मासिक बजट खराब हो सकता है. प्रदूषण में अपने साथ-साथ परिवार की परिवार की सेहत का ध्यान रखें. इस सप्ताह करवा चौथ, अहोई अष्टमी की वजह से घर में धार्मिक माहौल बना रह सकता है. सप्ताह के अंत में आलस्य के चलते कुछ परेशानी हो सकती है.

 

तुला साप्ताहिक राशिफल (Tula Weekly Rashifal) -

 

तुला राशि वालों के लिए अक्टूबर का अंतिम सप्ताह शुभ फलदायी रहने वाला है क्योंकि इस सप्ताह आपकी राशि में शुभ ग्रह शुक्र गोचर करने वाले हैं. शुक्र गोचर के शुभ प्रभाव से तुला राशि वालों के शारीरिक सुखों में बढ़ोतरी होगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. खुद का बिजनेस करने वालों के लिए यह सप्ताह फायदेमंद रहेगा और नई योजनाओं के साथ काम भी शुरू करेंगे. धन को लेकर यह सप्ताह बहुत अच्छा बन सकता है अतः आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि हो सकती है. करवा चौथ, अहोई अष्टमी जैसे त्योहार होने की वजह से घर में धार्मिक माहौल भी रहने वाला है.

 

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Vrishchik Weekly Rashifal) -

 

वृश्चिक राशि वालों के अक्टूबर के अंतिम सप्ताह कई अधूरे कार्य पूरा करने का मौका मिलेगा. दिवाली से पहले घर की साफ-सफाई के कार्य इस सप्ताह शुरू हो सकते हैं, जिसमें परिजनों का साथ मिलेगा. इस सप्ताह नौकरी कर रहें जातकों के मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है और नई नौकरी के ऑफर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. सामाजिक कार्य में भाग लेने का संयोग बनेगा और शौक-मौज की चीजों पैर खर्च होगा. दिवाली की वजह से व्यापारियों को अच्छा फायदा होने के योग बन रहे हैं लेकिन वाद विवाद से दूर रहें.

 

धनु साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Weekly Rashifal) -

 

धनु राशि वालों के लिए अक्टूबर का अंतिम सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है. इस सप्ताह किसी भी तरह की बहसबाजी या विवाद से दूर रहें अन्यथा कानूनी मामलों में फंस सकते हैं. व्यर्थ का खर्च आपको परेशान कर सकते हैं इसलिए पहले ही बजट बनाकर चलने में फायदा रहेगा. इस सप्ताह छात्रों को पढ़ाई लिखाई के मामले में परेशानी हो सकती है. वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां महसूस हो सकती है और लव लाइफ में किसी तरह की गलतफहमी से मानसिक तनाव हो सकता है.

 

मकर साप्ताहिक राशिफल (Makar Weekly Rashifal) -

 

मकर राशि वालों के लिए अक्टूबर का अंतिम सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. इस सप्ताह पैसे की लेन-देन अथवा आर्थिक व्यवहार संभलकर करें अन्यथा हानि के योग बन रहे हैं. परिवार में किसी वजह तनाव की स्थिति बन सकती है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है. लव लाइफ में भी बातचीत करते समय अपने व्यवहार पर ध्यान दें अन्यथा रिश्ते में दरार आ सकती है. अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो इस सप्ताह किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें. सप्ताह के अंत में प्रदूषण से अपनी सेहत का ध्यान रखें अन्यथा स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है.

 

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Kumbh Weekly Rashifal) -

 

कुंभ राशि वालों के लिए अक्टूबर का अंतिम सप्ताह पराक्रम बड़ा चढ़ा रहेगा और भाग्य का साथ मिलने से आपके कार्य पूर्ण हो जाएंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को नए प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते है, जिनसे आपके करियर में अच्छी वृद्धि होगी. सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी और साझेदारों के साथ संबंध सामंजस्यपूर्ण रहेंगे. प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी प्रकार के मामलों में आपको सफलता प्राप्त होगी. करवा चौथ, अहोई अष्टमी की वजह से घर का अच्छा माहौल रहेगा और जीवनसाथी के साथ निकटता का आनंद उठा सकेंगे.

 

मीन साप्ताहिक राशिफल (Meen Weekly Rashifal) -

 

मीन राशि वालों के लिए अक्टूबर का अंतिम सप्ताह कुछ मामलों में शुभ तो कुछ मामलों में परेशानी वाला रहेगा. क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है और शनि ग्रह भी आपकी राशि में विराजमान हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है और दिवाली की छुट्टी के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन में चल रहे मनमुटाव दूर करें अन्यथा घर का माहौल खराब हो सकता है. निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना लाभकारी रहेगा. सप्ताह के अंत में किसी पर अंधविश्वास ना करें और प्रदूषण में सेहत का ध्यान रखें.

 

ज्योतिषाचार्य पं. प्रवेश रंजन शर्मा जी

(जन्म कुंडली, अंक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ)

Whatsapp - 8272809774

आइए पढ़ते हैं कल 28 अक्टूबर बुधवार का राशिफल।
Oct. 26, 2026
कब है करवा चौथ और अहोगी अष्टमी का व्रत।
Oct. 26, 2026
आइए पढ़ते हैं कल 27 अगस्त मंगलवार का राशिफल।
Oct. 26, 2026
कल 27 अक्टूबर मंगलवार से शुरू हो रहा कार्तिक मास।
Oct. 26, 2026
Weekly Horoscope 26 October to 1 November 2026
Oct. 26, 2026
आइए जानते हैं कल 25 अक्टूबर रविवार का राशिफल।।
Oct. 26, 2026
♦️ शरद पूर्णिमा स्पेशल : 25 अक्टूबर को रखा जाएगा व्रत और होगी चंद्र पूजा, 26 को स्नान-दान।
Oct. 26, 2026
आइए पढ़ते हैं कल 23 अक्टूबर शुक्रवार का राशिफल।
Oct. 26, 2026
2 शुभ संयोग मे कल 23 अक्टूबर शुक्रवार को रखा जाएगा अक्टूबर माह का अंतिम प्रदोष व्रत.
Oct. 26, 2026
सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों से सावधान।
Oct. 26, 2026
आज 21 अक्टूबर से पंचक का साया, क्या 5 दिन रुक जाएंगे सभी शुभ काम ?
Oct. 26, 2026
आइए पढ़ते हैं कल 22 अक्टूबर गुरुवार का राशिफल।
Oct. 26, 2026
03 शुभ संयोग मे कल 22 अक्टूबर गुरुवार को रखा जाएगा पापांकुशा एकादशी व्रत।
Oct. 26, 2026
इस बार 20 अक्टूबर मंगलवार को रवि योग मे मनाया जाएगा दशहरा का महापर्व।
Oct. 26, 2026
विजयादशमी 2026 : दशहरे पर क्यों होती है शस्त्र पूजा ?
Oct. 26, 2026
नवरात्रि में मां के चंडी स्वरूप का संधि पूजा से क्या है संबंध.
Oct. 26, 2026
आइए जानते हैं कल 19 अक्टूबर सोमवार का राशिफल।
Oct. 26, 2026
महाष्टमी 2026 : 18 या 19 अक्तूबर कब है दुर्गा अष्टमी ?
Oct. 26, 2026
आइए जानते हैं कल 18 अक्टूबर रविवार का राशिफल।
Oct. 26, 2026
शारदीय नवरात्रि 2026 विशेष सप्तमी अष्टमी नवमी की तिथियां।
Oct. 26, 2026
आइए पढ़ते हैं कल 17 अक्टूबर शनिवार का राशिफल-
Oct. 26, 2026
कल 17 अक्टूबर से बदलेगी सूर्यदेव की चाल, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ेगा असर!
Oct. 26, 2026
नवरात्रि के छठे दिन करें माता कात्यायनी की आरती और मंत्रों का जप।
Oct. 26, 2026
आइए पढ़ते हैं कल 16 अक्टूबर का राशिफल।
Oct. 26, 2026
शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन होगी मां स्कंदमाता की पूजा।
Oct. 26, 2026
आइए पढ़ते हैं कल 15 अक्टूबर गुरुवार का राशिफल।
Oct. 26, 2026
आइए पढ़ते हैं कल 14 अक्टूबर बुधवार का राशिफल।
Oct. 26, 2026
शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन कल, मां कूष्मांडा की होगी पूजा...
Oct. 26, 2026
आज 12 अक्टूबर को शाम 06:19 PM शुक्रदेव हुए अस्त।
Oct. 26, 2026
नवरात्रि के तीसरे दिन इन मंत्रों के साथ करें मां चंद्रघंटा की पूजा...
Oct. 26, 2026
आइए पढ़ते हैं कल 13 अक्टूबर मंगलवार का राशिफल-
Oct. 26, 2026
कल 11 अक्टूबर रविवार का राशिफल
Oct. 26, 2026
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन होगी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा।
Oct. 26, 2026
Weekly Horoscope 12 to 18 October 2026
Oct. 26, 2026
आइए जानते हैं कल 12 अक्टूबर सोमवार का राशिफल
Oct. 26, 2026
नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्र, भोग विशेष।
Oct. 26, 2026
शारदीय नवरात्रि 2026
Oct. 26, 2026
कल 10 अक्टूबर शनिवार का राशिफल
Oct. 26, 2026
"Sarva Pitru Amavasya 2026 : श्राद्ध करना रह गया ? कल 10 अक्टूबर शनिवार को क्या करें"
Oct. 26, 2026
श्राद्ध पक्ष में चतुर्दशी के श्राद्ध का महत्व...
Oct. 26, 2026
कल 09 अक्टूबर शुक्रवार का राशिफल।
Oct. 26, 2026
मासिक शिवरात्रि कब है ? निशिता मुहूर्त से तय होगी तारीख, लेकिन उस दिन नहीं होगा चतुर्दशी का श्राद्ध, जानें क्यों ?
Oct. 26, 2026
अक्टूबर का पहला प्रदोष व्रत कल 08 अक्टूबर गुरुवार को।
Oct. 26, 2026
कल 08 अक्टूबर गुरुवार का राशिफल।
Oct. 26, 2026
श्राद्ध पक्ष में त्रयोदशी के श्राद्ध का महत्व
Oct. 26, 2026
कल 07 अक्टूबर बुधवार का राशिफल
Oct. 26, 2026
"पितृ पक्ष में कब करें मासिक शिवरात्रि व्रत, 8 या 9 अक्टूबर ?"
Oct. 26, 2026
श्राद्ध पक्ष में द्वादशी के श्राद्ध का महत्व।
Oct. 26, 2026
"Indira Ekadashi 2026 Date : पितरों को मुक्ति दिलाने वाला एकादशी व्रत कब ?
Oct. 26, 2026
बेहद महत्वपूर्ण है पितृपक्ष की एकादशी का श्राद्ध।
Oct. 26, 2026
कल 6 अक्टूबर मंगलवार का राशिफल-
Oct. 26, 2026
Weekly Horoscope 5 to 11 October 2026
Oct. 26, 2026
कल 5 अक्टूबर सोमवार का राशिफल-
Oct. 26, 2026
श्राद्ध पक्ष में दशमी के श्राद्ध का महत्व.
Oct. 26, 2026
कल 4 अक्टूबर रविवार का राशिफल-
Oct. 26, 2026
इस बार पूरे 9 दिन गूंजेगी देवी भक्ति, हाथी पर सवार होकर घर-घर आएंगी मां जगदंबा।
Oct. 26, 2026
आइए पढ़ते हैं कल 03 अक्टूबर शनिवार का राशिफल-
Oct. 26, 2026
कल 02 अक्टूबर शुक्रवार का राशिफल-
Oct. 26, 2026
"पितृपक्ष 2026 : कल 01 अक्टूबर गुरुवार को पंचमी-षष्ठी श्राद्ध, जानें किसका श्राद्ध करें और क्या है विशेष महत्व"
Oct. 26, 2026
"अक्टूबर 2026 व्रत - त्योहारो का महासंगम, देखे इंदिरा एकादशी, नवरात्रि लेकर से करवा चौथ तक की पूरी लिस्ट" -
Oct. 26, 2026
जाने कल 01 अक्टूबर गुरुवार का राशिफल-
Oct. 26, 2026
Monthly Horoscope October 2026: अक्टूबर में बनेगा गजकेसरी से लेकर लक्ष्मी नारायण योग, जानें मेष से लेकर मीन राशि का मासिक राशिफल
Oct. 26, 2026
जाने कल 30 सितंबर बुधवार का राशिफल-
Oct. 26, 2026
जाने कल 29 सितंबर मंगलवार का राशिफल
Oct. 26, 2026
Weekly Horoscope 28 September to 4 October 2026 : पितृपक्ष के इस सप्ताह सिंह, मकर समेत 6 राशियों को पितरों की कृपा से होगा लाभ, मेष समेत 5 राशि वाले कामकाज पर दें ध्यान! शुक्र वक्री से होगा फायदा
Oct. 26, 2026
♦️ #पितृपक्ष - द्वितीया श्राद्ध - कल 28 सितंबर #सोमवार -
Oct. 26, 2026
कल 28 सितंबर सोमवार का राशिफल
Oct. 26, 2026
पितृपक्ष में दिखाई दे ये 5 संकेत तो समझें पितरों की है विशेष कृपा, दूर होने लगती है बाधाएं –
Oct. 26, 2026
जानिए कल 27 सितंबर रविवार का राशिफल
Oct. 26, 2026
"पितृ पक्ष में प्रतिपदा का श्राद्ध, जानें पितरों के पिंडदान का सही समय"
Oct. 26, 2026
पितृपक्ष 26 सितंबर 10 अक्टूबर विशेष - श्राद्ध करने की विधि -
Oct. 26, 2026
"Pitru Paksha 2026 : सुबह-शाम पूजा तो फिर श्राद्ध दोपहर में ही क्यों ? जानें क्या कहते हैं शास्त्र"
Oct. 26, 2026
कल 26 सितंबर शनिवार का राशिफल
Oct. 26, 2026
कब है पूर्णिमा श्राद्ध ? जानें कुतुप-रौहिण मुहूर्त और तर्पण की विधि!
Oct. 26, 2026
Pitru Paksha Special Report - अगर किसी की मौत हो जाए तो उसका पहला श्राद्ध कब करना चाहिए ? यहां दूर कर लें कफ्यूजन"
Oct. 26, 2026
"Budh Gochar 2026 : बुधदेव कल 26 सितंबर को तुला राशि में करेंगे गोचर, जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव"
Oct. 26, 2026
पितृपक्ष कल 26 सितंबर से
Oct. 26, 2026
Bhadrapada Purnima 2026
Oct. 26, 2026
पितरों का द्वार खुलेगा 26 सितंबर से, शुभ कार्यों पर लगेगा ब्रेक
Oct. 26, 2026