AstroWorld With PRAVESH
आज 21 अक्टूबर से पंचक का साया, क्या 5 दिन रुक जाएंगे सभी शुभ काम ?
पंचांग के अनुसार, अक्टूबर 2026 में पंचक की शुरुआत आज बुधवार, 21 अक्टूबर को सुबह 7:00 AM से हो चुकी है. इसका समापन रविवार, 25 अक्टूबर को शाम 7:22 PM पर होगा. इस तरह पंचक का समय करीब पांच दिनों तक रहेगा.
- पंचक शुरू : बुधवार, 21 अक्टूबर सुबह 7:00 बजे
- पंचक समाप्त : रविवार, 25 अक्टूबर 2026, शाम 7:22 बजे
- कुल अवधि : लगभग 4 दिन 12 घंटे
- पंचक का प्रकार : सामान्य पंचक
क्या ये पंचक अशुभ है ?
पंचक को पूर्ण रूप से अशुभ और कष्टकारी नहीं कहा जाता है. इसमें मानसिक और शारीरिक कष्ट मिल सकता है. बुधवार और गुरुवार को शुरू होने वाला पंचक हानिकारक नहीं होता. उनमें आप अपने शुभ कार्य कर सकते हैं. इन्हे दोषरहित पंचक कहा जाता है।
पंचक में कौन से 6 काम नहीं करने चाहिए ?
- पंचक में घर का निर्माण नहीं करना चाहिए।
- पंचकों के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए।
- पंचक के दौरान चारपाई बनवाना शुभनहीं माना जाता है।
- पंचक काल में किसी भी व्यकि की मृत्यु होना अशुभ माना जाता है।
- मान्यता है कि यदि पंचक के समय यदि परिवार में मृत्यु हो तो उसकी शांति के लिए पांच पुतले बनाकर उनका दाह संस्कार किया जाता है।
- घर की रंगाई-पुताई या बड़े स्तर पर मरम्मत का काम शुरू करने से बचना चाहिए।
ज्योतिषाचार्य पं. प्रवेश रंजन शर्मा जी
(जन्म कुंडली, अंक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ)
Whatsapp - 8272809774