AstroWorld With Pravesh
"नवरात्रि के छठे दिन करें माता कात्यायनी की आरती और मंत्रों का जप, मां के आशीर्वाद से मनोकामनाएं हो सकती है पूरी" -
माता कात्यायनी को देवी दुर्गा का छठा रूप माना जाता है। नवरात्रि के छठे दिन इनकी पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्रि 2026 के दौरान माता कात्यायनी की पूजा आज 16 अक्टूबर को की जाएगी। सौंदर्य, शक्ति और साहस का प्रतीक माता कात्यायनी की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और साथ ही जीवन में सुख-शांति भी आती है।
आइए ऐसे में जान लेते हैं माता की आरती और मंत्रों के बारे में। पूजा के दौरान आरती और मंत्र जप करके आप मां कात्यायनी को प्रसन्न कर सकते हैं।
• ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 04:20 से 05:08 बजे तक
• अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:20 से दोपहर 12:06 बजे तक
- मां कात्यायनी का प्रिय रंग -
मां कात्यायनी को लाल रंग अति प्रिय है। इसलिए इस रंग के वस्त्र अर्पित करने के साथ लाल रंग के गुलाब अर्पित करें।
- मां कात्यायनी प्रिय भोग -
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा के समय शहद का भोग लगाना चाहिए। इससे मां प्रसन्न होकर सुख- समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं।
- मां कात्यायनी का प्रिय रंग -
मां कात्यायनी को लाल रंग अति प्रिय है। इसलिए इस रंग के वस्त्र अर्पित करने के साथ लाल रंग के गुलाब अर्पित करें।
- मां कात्यायनी का स्वरूप -
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, मां कात्यायनी का स्वरूप अत्यंत दिव्य, तेजस्वी और मनमोहक है। माता की चार भुजाएं हैं और उनका वाहन सिंह है। मां के एक हाथ में तलवार और दूसरे हाथ में कमल का फूल सुशोभित है। वहीं, माता का एक हाथ अभय मुद्रा और दूसरा वरद मुद्रा में रहता है। मां कात्यायनी का स्वरूप भक्तों को निर्भय रहने और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मां कात्यायनी ने महिषासुर नामक राक्षस का वध करके देवताओं और ऋषि-मुनियों को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। इसी कारण माता को महिषासुरमर्दिनी भी कहा जाता है। मान्यता है कि मां कात्यायनी की सच्चे मन से आराधना करने से भय, नकारात्मकता और जीवन की बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
मां कात्यायनी आराधना मंत्र -
- ॐ देवी कात्यायन्यै नमः।
- या देवी सर्वभूतेषु माँ कात्यायनी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
ज्योतिषाचार्य पं. प्रवेश रंजन शर्मा जी
(जन्म कुंडली, अंक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ)
Whatsapp - 8272809774